Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में पूर्व छात्र कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्राओं को भेंट किए 400 फर्नीचर सेट

देहरादून। शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं उत्तराखंड सरकार…

नाबार्ड द्वारा गोपेश्वर में ग्राउंड लेवल क्रेडिट (GLC) में वृद्धि विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों…

सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को देहरादून-चकराता मार्ग एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल,…

कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया वीर स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क लोकार्पण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जैंतनवाला क्षेत्र में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा…

एसपी चमोली ने अपराध नियंत्रण एवं अभियानों की समीक्षा के लिए मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा पुलिस कार्यालय…

You may have missed