Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

देहरादून में राष्ट्रीय औसत से अधिक अनिश्चितता: आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस का अ-निश्चित इंडेक्स 2.0

देहरादून। भारत में अनिश्चितता लगातार उच्च स्तर पर बनी हुई है, जिसका कारण वित्तीय दबाव,…

कोटद्वार में वीरांगना तीलू रौतेली जी की प्रतिमा का ऐतिहासिक लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया उद्घाटन कोटद्वार। उत्तराखंड की वीर भूमि को गौरवान्वित…

सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, वृद्वावस्था पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन

ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचा प्रशासन, समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं दस्तावेज तैयार कर दिलाई वृद्ध…

जनसेवाओं का संगमः सीडीओ की अध्यक्षता में 29 जनवरी को ग्राम कोटी में बहुउद्देशीय शिविर

एक छत, कई सेवाएंः शिविर में बनेंगे आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक शिविर में निशुल्क…

राज्य ने जल गुणवत्ता परीक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया: महाराज

ग्रामीण पेयजल सेवाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव पर मंत्री स्तरीय नीतिगत संवाद कार्यशाला आयोजित…

यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति – सीएम धामी

प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” मुख्यमंत्री ने किया यूसीसी में योगदान देने वाले अधिकारियों और…

You may have missed