Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में…

अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चमोली पुलिस ने चलाया जनपदव्यापी सघन चेकिंग अभियान

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस…

रैफेल द्वारा दून पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता सप्ताह पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

देहरादून। रैफेल संस्था 3 से 6 दिसंबर 2025 तक अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता सप्ताह मना रही है।…

रेलवे स्टेशन के 70 लोको पायलट ने अपनी जायज मांगों को लेकर 48 घंटे तक सामूहिक उपवास का समापन हुआ

देहरादून। देहरादून रेलवे स्टेशन के 70 लोको पायलट 04/10/25 सुबह 10:00से अपनी जायज मांगों को…

महाराज ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार…

दिव्यांगता नहीं रोक सकती उड़ान: दक्षता पुरस्कार समारोह में सुबोध उनियाल का संबोधन

देहरादून। बुधवार को समाज कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान की ओर से…

निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग पंहुचे डीएम, कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार

मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः…

धामी सरकार के निर्देशों से मेडिकल शिक्षा को नई रफ्तार

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण निर्णायक चरण में देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के…

You may have missed