Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर सुविधाओं की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विकासनगर मे अनशन शुरू

देहरादून/विकासनगर–आम आदमी पार्टी की विकासनगर ईकाई द्वारा जनहित की माँगों को लेकर विकासनगर तहसील पर…

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा जी की माता जी का दुखद निधन, पत्रकार वर्ग में शोक की लहर

देहरादून–वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनमोहन लखेड़ा जी की माता…

शासन ने जिलाधिकारियों से शिलान्यास एवं लोकार्पण वाले कार्यक्रमों का ब्यौरा मांगा

देहरादून/नैनीताल– उत्तराखंड शासन ने सभी जिलाधिकारियों से उन कार्यक्रमों का ब्यौरा 26 दिसम्बर तक मांगा…

टीएचडीसी लिमिटेड ने सीएसआर योजना के तहत एम्स श्रषिकेश को एम्बुलेंस सौपी

देहरादून / ऋषिकेश- ( विकास कुमार द्वारा) -टीएचडीसी इण्डिया लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यो के…

विद्युत कनेक्शन से वंचित परिवारों को जागरूक करने हेतु “सौभाग्य रथ” हुआ रवाना,हर घर तक बिजली पहुचाना हे लक्ष्य

रामगढ/नैनीताल (उत्तराखंड)– प्रधानमंत्री सहज बिजली घर-घर योजना सौभाग्य के अन्तर्गत नये संयोजन प्राप्त करने हेतु…

You may have missed