Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

प्रदेशवासियो के खुशहाल व सुखी जीवन की कामना की महामहिम राज्यपाल ने

देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज…

“अंधेरे से उजाले की ओर” नामक पोषण अभियान का शुभारंभ किया अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने

देहरादून- अपर मुख्य सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा सोमवार को…

केदारनाथ में भारी बर्फबारी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा सात नवम्बर दीपावली को

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। 3 नवंबर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से मौसम सर्द हो गया है…

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस चेलमेश्वर की राय, राममन्दिर पर कानून बनाने का अधिकार है सरकार को

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जे चेलमेश्वर ने कल शुक्रवार को मुंबई में…

निकाय चुनावों हेतु सौपें गए दायित्वों की समीक्षा की नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने

नैनीताल- प्रशासनिक स्तर पर नगर निकाय निर्वाचन 2018 शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने…

बेमिसाल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए मुख्यसचिव के मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह, अपर निदेशक डा अनिल चन्दोला ने सराहा

देहरादून- राज्य गठन के बाद सूचना विभाग से संबद्ध श्री वीरेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति के…

जिलाधिकारी विनोद सुमन की सराहनीय पहल,बढती वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयत्न शुरू करने के दिए निर्देश

नैनीताल- त्यौहारो को देखते हुये दुर्घटनाओं के बढने की आशंका है। त्याहारो के सीजन मे…

कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, देहरादून का दीपावली मेला 4 नवंबर रविवार को

देहरादून। कुमायूं क्षेत्र की रीति-नीति,संस्कृति को उत्तराखंड के कोने कोने तक पहुँचाने में शिद्दत से…

You may have missed