Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

समानता मंच की देहरादून इकाई गठित, डा0 गार्गी मिश्रा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित

देहरादून। समाज में व्याप्त जातिवादी वर्गवाद को समाप्त कर सभी को समान अधिकार जैसी न्यायोचित…

देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने वी डी शर्मा में फिर जताया भरोसा, डॉ चन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष, वी डी शर्मा चुने गए महासचिव

देहरादून। देवभूमि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव आज विश्व संवाद केंद्र राजपुर रोड़, देहरादून…

अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित योजना “नई रोशनी” के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई से

उरई(जालौन)। अल्पसंख्यक महिलाओ के नेतृत्व विकास हेतु अल्पसंख्यक मंत्रालय (भारत सरकार) की महत्वपूर्ण योजना नई…

रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के प्रयास तेज हुए, 22 जुलाई को 2.5 लाख पौधे रौंपे जाएंगे

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को ऋषिपर्णा नदी के उद्गम स्थल मासी फाॅल…

पुलिस की सराहनीय पहल,डीजीपी के निर्देश पर कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण

(गिरिजा शंकर अग्रवाल द्वारा) कोंच(जालौन)। आज कोतवाली कोंच परिसर में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र…

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित लोकगायिका कबूतरी देवी का निधन ,मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून – मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती कबूतरी देवी के…

नैनीताल के मेधावी विद्यार्थीयो को सम्मानित किया वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने

नैनीताल- लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब शैले हाॅल में स्व0 पिताम्बर दत्त दत्त तिवारी…

अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने किया नैनीताल में कार्य भार गृहण ,अधिकारियों -कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत

नैनीताल- जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम द्वारा शुक्रवार 6…

You may have missed