Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में हंगामा करने वाली उत्तरा बहुगुणा को समर्थन दिया आम आदमी पार्टी ने ,कल पुतला दहन कर करेगी विरोध प्रदर्शन

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में फरियादी शिक्षिका…

जिलाधिकारी विनोद सुमन की अध्यक्षता में बहुउद्देशयीय शिविर कल 29 जून को रामनगर में, जनसमस्याओ का मौके पर होगा निस्तारण : सीडीओ विनीत कुमार

रामनगर/हल्द्वानी- अतिथि गृह सिचाई विभाग बैलपड़ाव रामनगर में 29 जून शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री विनोद…

मन्डलायुक्त द्वारा सुशीला तिवारी मेडीकल कालेज का नौ घंटे तक किया गहन निरीक्षण,मरीजों से किया सीधा संवाद

हल्द्वानी- आयुक्त कुमायू मण्डल श्री राजीव रौतेला ने मंगलवार को महानगर हल्द्वानी पहुचकर सुशीला तिवारी…

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार प्रमुख प्रणव पान्ड्या से की भेंट

हरिद्वार। रविवार को  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित…

तेजतर्रार मन्डलायुक्त राजीव रौतेला के भीमताल में आकस्मिक निरीक्षण से मचा हड़कम्प

भीमताल/हल्द्वानी – तेज तर्रार मण्डलायुक्त श्री राजीव रौतेला द्वारा शनिवार को भीमताल पहुंचकर शासकीय कार्यालयों,…

असहाय व वृद्धजनों को हर संभव सहायता पहुंचायेंगे होप के सदस्यगण: सतीश अग्रवाल

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त, तपस्वी महापुरूष महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज द्वारा…

You may have missed