असहाय व वृद्धजनों को हर संभव सहायता पहुंचायेंगे होप के सदस्यगण: सतीश अग्रवाल

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त, तपस्वी महापुरूष महामण्डलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज द्वारा स्थापित श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट की एक इकाई के रूप में कार्यरत सामाजिक संस्था होप (Helping Old People Everywhere) की देहरादून शाखा की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा कि असहाय एवं वृद्धजनों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिये होप के सभी सदस्यगण कृत संकल्पित है।

-नियमित खुलेगा होप का कार्यालय
बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था के महासचिव योगेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय के व्यवधान के पश्चात् देहरादून के आराघर स्थित होप का कार्यालय रविवार को छोड़कर शेष दिनों में नियमित रूप से प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक खुलेगा। इस हेतु एक मेधावी बालिका कु0 आकृति रावत को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने सभी सदस्यगण से अनुरोध किया कि वे नियमित रूप से कार्यालय पर कुछ समय देना प्रारम्भ करें।

-सदस्यों के आवासों पर लगेगी होप की पट्टिका
सुप्रसिद्ध समाजसेविका अनीता गुप्ता के सुझाव पर सहमति जताते हुए अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा कि होप के सभी सदस्यगण के आवास के बाहर आवश्यक मोबाइल नम्बरों की सूचना के साथ होप की पट्टिका लगाई जायेगी ताकि जरूरतमंदों को सहायता के समय मोबाइल नम्बरों की जानकारी मिल सके।

-19 अगस्त को होगा वार्षिक समारोह
संस्था के वार्षिक समारोह की प्रारम्भिक जानकारी देते हुए अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि स्वामी श्री प्रखर जी महाराज द्वारा इस हेतु 19 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने संकल्प जताया कि यह वार्षिक समारोह बेहद गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जायेगा।

-प्रमुख उपस्थित निम्नवत रही
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक हरिमोहन लोहिया, जनसम्पर्क अधिकारी अनीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, एडवोकेट विशाल बहादुर सिंह, वरिष्ठ नागरिक होशियार सिंह, दिनेश कुमार फ्लोरिया, समाजसेविका रचना अरोड़ा, कार्यालय प्रभारी कु0 आकृति आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध वास्तुकार सतीश अग्रवाल (अध्यक्ष) द्वारा जबकि सुन्दर संचालन जनसमर्पित समाजसेवी योगेश अग्रवाल (महासचिव) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।