Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

जिलाधिकारी विनोद सुमन द्वारा बनाई गई ट्रैफिक सम्बन्धी कार्ययोजना से ईद पर जाम से मुक्त रही सरोवर नगरी

नैनीताल- ईद त्यौहार की छुट्टी में गतवर्ष नैनीताल में बेतहाशा सैलानियों के सैलाब को देखते हुये…

ऋषिकेश का जवान विकास गुरंग काश्मीर में हुआ शहीद, मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश जाकर  शहीद जवान विकास गुरूंग की पार्थिव…

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने बताई पर्वतीय राज्यों के लिए अलग मंत्रालय की जरूरत

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि वर्ष 2022 तक…

बेमिसाल कर्मयोगी योगेश अग्रवाल का समाज को अनुकरणीय योगदान, 116वीं बार किया रक्तदान

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों में जीवन बचाने की…

योग दिवस पर जनजागरण हेतु मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट ने भाग लिया ” रन फौर योग ” में

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस(21 जून) पर योग के प्रति…

रुद्रप्रयाग का मानवेन्द्र काश्मीर में हुआ शहीद ,मुख्यमंत्री ने किया शहादत को नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात ऊखीमठ (जनपद…

कालाढूंगी में लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित, क्षेत्रीय विधायक वंशीधर भगत ने किया सम्मानित

कालाढूगी/हल्द्वानी- भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी के लाभार्थियों का सम्मान समारोह गुरूवार को पार्वती बैकेट…

You may have missed