Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

देवभूमि पत्रकार संस्था का पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई को, समारोह में भागीदारी की अपील

देहरादून। उत्तराखण्ड की सर्वप्रतिष्ठित पत्रकार संस्था ‘‘देवभूमि’’ की दोनों विंग ‘यूनियन’ एवं ‘एसोसियेशन’ द्वारा हिन्दी…

10 विभागों की 94 सेवायें हैं सेवा अधिकार अधिनियम में : आयुक्त डी एस गब्र्याल

भीमताल/नैनीताल। उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग द्वारा सोमवार को विकास भवन सभागार में सेवा का…

योग दिवस पर देहरादून होगा मुख्य केन्द्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी होगे शामिल

देहरादून। देहरादून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए…

बसेड़ा परिवार की बालिकाओं की उपलब्धियों पर सम्मानित किया विधायक वंशीधर भगत ने

कालाढूगी/हल्द्वानी। गोस्वामी विद्या मंदिर कालाढूंगी की छात्रा भावना बसेड़ा पुत्री गोविंद सिंह बसेड़ा के हाईस्कूल…

हरिश्चंद्र उवाच ( हिन्दी दैनिक) के उत्तराखंड कार्यालय का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अनेक गणमान्यो ने की शिरकत

देहरादून।हरिद्वार एवम काशीपुर से प्रकाशित उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश का लोकप्रिय हिंदी दैनिक हरिश्चंद्र उवॉच…

उत्तराखंड पयर्टन की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा, टिहरी झील पर भी उतरेगा सी प्लेन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कोटी काॅलोनी, टिहरी में तीन दिवसीय ’’टिहरी…

कारपोरेट सोशल रिस्पोन्सबिलिटी (सी एस आर) की सहायता से बनाई गई प्रयोगशाला,मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज…

You may have missed