Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

गवर्नर्स गोल्फ कप टूर्नामेंट 25 से 27 मई तक नैनीताल में, महामहिम राज्यपाल रूबरू हुए मीडिया से

नैनीताल। शुक्रवार से राजभवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में 16 वें गवर्नर्स गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ होने…

आल वैदर सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया मन्डलायुक्त राजीव रौतेला ने

पिथौरागढ /नैनीताल। जनपद पिथौरागढ़ के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे कुमांऊ आयुक्त राजीव रौतेला द्वारा टनकपुर-तवाघाट…

शहीद दीपक नैनवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री रावत ने,आश्रित को नौकरी देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना के शहीद जवान नायक श्री दीपक नैनवाल के हर्रावाला,…

पयर्टन को बढ़ावा देने के साथ साथ आधार भूत सुविधाएं भी जरूरी : मन्डलायुक्त

अल्मोड़ा/नैनीताल। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ वहाॅ पर आधारभूत सुविधाओं का मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता…

सदभावना क्रिकेट मैच में मन्डलायुक्त का शानदार प्रदर्शन, ओल्ड क्रिकेटर्स एकादश ने 67 रनों से जीता मैच

कालाढूगी/हल्द्वानी। आयुक्त कुमायू मण्डल राजीव रौतेला की पहल पर पहली बार एक भव्य सदभावना क्रिकेट…

न्यायालय से दोष मुक्ति के मामलों की समीक्षा, उच्च अदालतों में अपील की तैयारी

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में…

ऐनमैरी स्कूल की निकिता सिंह ने दसवीं में किया शानदार प्रदर्शन, प्राप्त किये 96.4 प्रतिशत अंक

देहरादून। आई.सी.एस.ई. बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बेटियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन निरन्तर जारी है, इसी…

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कुमाऊ विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित

नैनीताल। कुमाऊ विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में 248 उपाधियां प्रदान की गयी जिसमें कला संकाय…

You may have missed