Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

नारी सुरक्षा की भावना का माहौल अपने घर से करें प्रारम्भ: डा0 गार्गी मिश्रा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में दिये गये नारे ‘‘बेटी बचाओ-बेटी…

रोजगार मेले में कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह ने की घोषणा, 2020 तक एक लाख नौजवानों को देगे रोजगार

हल्द्वानी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में मण्डल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन…

मुख्यमंत्री ने दर्शायी मानवीय संवेदना, करेन्ट से झुलसे बच्चों को दो-दो लाख की सहायता वितरित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली एवं टिहरी में बिजली के पोल एवं…

सूचना विभाग ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हिदायत को किया दरकिनार, शासकीय धन का जमकर दुरूपयोग

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। सूबे में त्रिवेन्द्र सरकार के गठन के कुछ समय बाद भाजपा…

शव के लिए स्ट्रेचर न मिलने के मामले में सीएम के तेवर तल्ख,शाम तक जांच रिपोर्ट तलब

देहरादून।  दून अस्पताल में शव के लिए स्ट्रेचर न मिलने के समाचार का सीएम त्रिवेंद्र सिंह…

फिल्म फ्रेन्डली इनवायरनमेन्ट पुरस्कार मिला उत्तराखंड को ,डीजी सूचना ने किया ग्रहण

दिल्ली /देहरादून। गुरूवार को नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद…

You may have missed