Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

श्रीमद् देवी भागवत कथा में देवी माँ की शाश्वत भक्ति से जुड़ने का दिया गया सन्देश

देहरादून। आशुतोष महाराज (डीजेजेएस के संस्थापक एवं संचालक) के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति…

सीएम ने की सफाई कर्मचारियों का मानदेय 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के…

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में उमाशंकर मेहता अध्यक्ष व गिरीश पंत महामंत्री चुने गए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन विभिन्न क्षेत्रों…

उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन…

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज दिल्ली में, तमाम दिग्गज नेता मौजूद

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की…

You may have missed