Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

सीएम उत्तराखण्ड मोबाइल एप पर शिकायत करने पर मात्र 24 घंटे में मदिरा की दुकानों में ओवररेटिंग पर हुई कार्यवाही

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड मोबाइल एप पर यह  शिकायत मिली थी कि हल्द्वानी में अधिकतर मदिरा…

शिक्षा मंत्री अरविन्द पान्डेय का हल्द्वानीवासियो द्वारा भव्य स्वागत, हुआ नागरिक अभिनन्दन

हल्द्वानी। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम उत्तराखण्ड मे लागू करने का साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रदेश…

जिलाधिकारी विनोद सुमन ने जनशिकायतो को दी प्राथमिकता, ट्रेचिग ग्राउन्ड का किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउन्ड से स्थानीय निवासी द्वारा काफी समय से धुआं व प्रदूषण की…

‘‘अन्धा क्या चाहे-दो आंखें’’ की कहवात को धरातल पर उतारेगा भारतीय वैश्य महासंघ एवं यूनेस्को

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। दशकों से एक कहावल हम सभी सुनते आ रहे हैं ‘‘अन्धा…

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पेश की मिसाल, पहले वेतन में एक लाख अनाथालय को

नई दिल्ली/देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से नई दिल्ली में शुक्रवार को राज्यसभा सासंद श्री…

केदारनाथ में हैली सेवाओं में मनमाने किराये का शासन ने लिया संज्ञान, जारी किए हैल्प लाइन नम्बर

देहरादून। अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन श्री ओमप्रकाश ने कहा कि उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विभाग…

दूनवासियों के सम्मान में युवा सेना फिर मैदान में, काला बाजारियों के खिलाफ मोर्चा

देहरादून। शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना एक बार फिर देहरादून वासियों के हितार्थ आन्दोलन…

You may have missed