Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

कुशीनगर हादसे पर युवा सेना ने किया संवेदना कार्यक्रम आयोजित, परिवहन व पुलिस विभाग से अभियान की मांग

-देवभूिम टैक्सी-मैक्सी महासंघ ने जारी की अपील देहरादून। चन्द दिनों पूर्व उ.प्र. के कुशीनगर में…

नारी शक्ति को मनमोहन ढंग से प्रदर्शित किया केन्द्रीय विद्यालय अपर कैम्प ने

-विद्यालय की ई-पत्रिका को लोकार्पित किया मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एच.एस. जग्गी ने देहरादून। नारी शक्ति…

नवनियुक्त पीआरओ (मुख्यमंत्री) विजय बिष्ट ने किया कार्य भार ग्रहण, उपनिदेशक योगेश मिश्रा ने किया स्वागत

हल्द्वानी /नैनीताल। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत के नवनियुक्त जनसम्पर्क अधिकारी श्री विजय विष्ट ने मीडिया…

मुख्यमंत्री ने ब्लॉग में गिनाए पिरूल नीति के फायदे, साठ हजार की मिलेगा रोजगार

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ब्लॉग लिखा है जिसमें इन बातों पर उन्होंने…

समाजसेवी सतीश अग्रवाल ने शिक्षक की भूमिका निभायी, भविष्य की पीढ़ी को कराया उत्तरदायित्व का बोध

देहरादून। सुप्रसिद्ध समाजसेवी सतीश अग्रवाल निरापद चारधाम यात्रा हेतु आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड में प्रमुख भूमिका…

मृदुभाषी, मिलनसार समाजसेवी डा0 अश्विनी काम्बोज बने लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट के वाईस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर

-शानदार जीत पर शुभचिन्तकों, पत्रकारों ने दी बधाई देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के अनेकों…

ए डी वी एवं अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा की पेयजल मंत्री प्रकाश पन्त ने

देहरादून /हल्द्वानी। आज दिनांक 27.04.2018 को श्री प्रकाश पन्त, मा0 पेयजल मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देहरादून…

You may have missed