अरुण प्रताप बने जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के निर्विरोध अध्यक्ष

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन आज सर्वे चौक के समीप आई0आर0डी0टी प्रेक्षागृह (महिला आई0टी0आई0 परिसर) ई0सी0 रोड़ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के पश्चात यूनियन की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार अरूण प्रताप सिंह एवं महामंत्री पद पर उमाशंकर प्रवीन मेहता को निर्वाचित किया गया। अन्य पदों की घोषणा नवनिर्वाचित कार्यसमिति की अगली बैठक के बाद की जायेगी।
अधिवेशन में निर्वतमान कार्यकारिणी द्वारा किये गये कार्यो का ब्योरा भी दिया गया। इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों व पत्रकारों से सुझाव लिए गये। इसके बाद सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पत्रकारों ने यूनियन के चुनाव आम सहमति से कराये जाने पर बल दिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर अरूण प्रताप सिंह व महामन्त्री पद पर उमाशंकर प्रवीन मेहता को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रकाश पन्त ने की।
अध्यक्ष चुने जाने पर अरूण प्रताप सिंह ने कहा कि वे संगठन के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगें और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुख रूप से सरकार के समक्ष रखेगें। वहीं नव निर्वाचित महामंत्री उमाशंकर प्रवीन मेहता ने कहा कि वे संगठन व पत्रकारों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पंत अल्मोड़ा, गिरीश पन्त, मूलचंद शीर्षवाल, द्विजेन्द्र बहुगुणा, ठाकुर सुक्खन सिंह, चेतन सिंह खड़का, शाह नजर, विरेश रोहिला, नारायण दत्त भट्ट चंपावत, चैतराम भट्ट, एस0पी उनियाल, अशोक खन्ना, अधीर मुखर्जी, मुकेश सिंघल, ललिता बलूनी, ज्योति ध्यानी भट्ट, समीना, संजीव पंत, राजेश शर्मा ऋषिकेश, जाहिद अली, सुरेश जोशी, पवन रावत, विनय भट्ट, सूर्यप्रकाश शर्मा, अवनिश गुप्ता, धनराज गर्ग, दीपक गुप्ता, विजय कुमार शर्मा डोईवाला, विनोद सिंह पुण्डीर, रमन त्यागी, सतीश कुमार, मो0 साबिर मलिक, गोविन्द पुन्डीर, अनुराग उनियाल,रघुभाई जड़धारी,सूयॅप्रकाश रमोला समेत कई पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।