द्रोण वाटिका कालोनी वासियों की राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि, कालोनी में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया कॉलोनी वासियों ने आज सुबह सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाय इसके बाद स्थानीय लोगों एवं बच्चों में मिष्ठान वितरित कर कॉलोनी में साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया द्रोण वाटिका सोसायटी के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य श्री एलडी झा ने कहा कि स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है ।अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा देकर राष्ट्र को संगठित किया और महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण कदम उठाया था, कॉलोनी के समन्वयक श्री बलराज दीक्षित ने कहा कि महात्मा गांधी का उत्तराखंड खासकर मसूरी से खास नाता रहा है आजादी के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने में दो बार मसूरी आए थे इस दौरान गांधीजी प्रतिदिन प्रार्थना सभा आयोजित करते थे। मसूरी उनकी पसंदीदा जगहों में 1 बताई जाती है जहां वह स्वास्थ्य लाभ के लिए भी आते थे। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर पूरे द्रोण वाटिका कॉलोनी में कूड़े करकट की साफ सफाई की गई कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि इसी प्रकार से अन्य जयंतिया और त्यौहार द्रोण वाटिका कॉलोनी में मनाया जाएगा जिसमें श्रमदान कर साफ-सफाई आदि का कार्यक्रम भी समय-समय पर चलाया जाएगा। कार्यक्रम में श्री जबर सिंह राणा , एलडी झा ,संजीव बिष्ट ,आरडी यादव, मृत्युंजय विश्वास, विकास नौटियाल , प्रेम सिंह चौहान , बलराज दीक्षित संजीव बालियान , विपिन कुमार, प्रशांत विश्वास, मुकेश डोभाल , रंजन कुमार, कुलदीप सहदेव, धीरज राणा , आर एस रावत ,राजेंद्र काला , सहित सैकड़ों वाटिका कॉलोनी के सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।