बद्रीनाथ धाम मे सम्मान से नवाजे गए पूर्व सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल जी

श्री बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले हेतु
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विनोद प्रसाद नौटियाल को बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार के समीप आयोजित सम्मान समारोह में शाल,पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह की ओर से उन्हें सम्मान पत्र भेंट किया गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि सिंह द्वार का जीर्णोद्वार एक करोड़ की लागत के बजाय 18 लाख में संपन्न हुआ। कर्मचारियों को तत्कालीन समय में पंचम वेतन का लाभ, पेंशन सुविधा, मृतक आश्रितों का नियोजन, गोरीकुंड परिसर में टाइल्स लगाने, डालमिया धर्मशाला को मंदिर समिति को हस्तांतरित किया गया। सम्मान पत्र में श्री नोटियाल जी का आभार जताया गया है। सम्मान समारोह में
अनसुया प्रसाद भट्ट,तत्कालीन मुख्यकार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार का जीणोद्धार वर्ष 1999-2000 में किया गया था।
सम्मान समारोह में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर अधिकारी मोहन सती, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ऋषि बल्लभ उनियाल, प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, दीपक नौटियाल, सुरेंद्र पंवार, सी.ए. संजय भट्ट,अवर अभियंता गिरीश रावत, दफेदार कृपाल सनवाल, संजय भंडारी, राजदीप सनवाल,हरीश जोशी, राहुल मैखुरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।