शिवपाल यादव ने शुरू किया बुन्देलखण्ड का दौरा, उरई मे पत्रकार वार्ता कर रामगोपाल यादव पर बोला जोरदार हमला

(गिरिजा शंकर अग्रवाल द्वारा)

लखनऊ/उरई। नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( सेक्युलर मोर्चा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जालौन के उरई में पंचायत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बिना नाम लिए सपा के सर्वोच्च नेताओं में शुमार प्रो. रामगोपाल यादव पर बड़ा हमला बोला । उन्होने कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन बनाने की उनकी पहल सफल हो जाती तो केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन पाती । सबको पता है कि किसने उस समय भाजपा के नेताओं से मिल कर महागठबंधन को रोकने का काम किया था ।

बुंदेलखंड में सियासी नब्ज टटोलने निकले शिवपाल सिंह यादव का पहला पड़ाव आज उरई में रहा । इस दौरान जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से मुखातिब हो कर उनकी पार्टी को भाजपा की बी टीम माने जाने के सवाल पर शिवपाल सिंह ने तमकते हुए रामगोपाल यादव को बिना नाम लिए भाजपा का एजेंट साबित करने में कसर नहीं छोड़ी । उन्होने कहा कि वे सपा में 2 साल से भाजपा के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरने के लिए जद्दोजहद करते लेकिन जानबूझ कर उनकी नहीं सुनी गई । अपनी पार्टी उन्होने व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनाई है । उनकी पार्टी भाजपा की बी टीम कैसे हो सकती है ।

शिवपाल सिंह ने फिर दोहराया कि उन्होने पार्टी का गठन मुलायम सिंह से ही पूछने के बाद ही किया है । उन्होने कहा कि एक बार नहीं तीन बार उन्होने नेताजी से इसकी मंजूरी ली तब पार्टी का गठन किया । उन्होने कहा कि सपा में नेताजी और उनका अपमान किया गया है । वे अब अपनी पार्टी से पीछे नहीं हटेंगे । अलबत्ता अगर सपा द्वारा कोई गठबंधन बनाया जाता है तो वे शामिल होने को तैयार हैं बशर्ते उनकी ताकत के मुताबिक शेयर उन्हें गठबंधन में दिया जाये।
इस दौरान पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी नन्हू राजा ,प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे, प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।