बुन्देली संस्कृति को उत्तर भारत के कोने कोने तक पहुँचाने का दायित्व महेन्द्र कुमार तिवारी पर

लखनऊ।बुंदेलखंडियों की आन बान शान की ख्याति से पूरा हिन्दुस्तान वाक़िफ़ है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बुंदेली संस्कृति को उत्तर भारत के कोने कोने तक पहुँचाने का दायित्व उरई निवासी महेंद्र कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी) को सौंपा गया है।लखनऊ में बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के कार्यक्रम में श्री तिवारी को संस्था का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। 19,87 से रजिस्टर्ड उक्त संस्था की नई टीम का निर्वाचन बुंदेली गौरव ज्ञानेंद्र शर्मा (पूर्व सूचना आयुक्त) एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री की देखभाल में संपन्न हुआ।नई टीम में श्री तिवारी के अलावा महेन्द्र अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,देवकी नंदन को महासचिव एवं अनिल गुप्ता को सचिव निर्वाचित किया गया।

शाम छह से 9 बजे तक उपलब्ध होंगे श्री तिवारी बुंदेलखंडियों के हितार्थ महेन्द्र कुमार तिवारी, 540 हिन्दू नगर, कानपुर रोड, सी एम एस जन जगत पार्क के सामने स्थित अपने कार्यालय पर प्रत्येक दिन शाम छह से नौ बजे तक उपलब्ध होंगे। उनका मोबाइल नंबर 9415187968 हैं।सूर्य जागरण भी श्री तिवारी को इस नये दायित्व पर हार्दिक बधाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।