मतदान समाप्ति पर पांच बजे लाइन में लगे सभी मतदाताओं को दिए जाएंगे टोकन: विनोद कुमार सुमन

हल्द्वानी- शनिवार की सुबह से दो पालियों मे स्थानीय सरगम सिनेमा के हाॅल में नागर निकाय निर्वाचन 2018 में मतदान सम्पन्न कराने वाले 806 पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम को गहन सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डाटा प्रोजेक्टर के माध्यम से बडे सिनेमा के पर्दे पर अपर निदेशक प्रशिक्षण प्रकाश चन्द्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के अलावा मतपेटी तैयार करने बैलेट पेपर मोडने, शुभनक चिन्ह के प्रयोग के अलावा मतपेटी को सील करने, मतपत्र लेखा तैयार करने के बारे मे विस्तार से सैद्वान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मे तैनात किये गये सभी सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।
प्रशिक्षण के दौरान 05 पीठासीन अधिकारी भरत सिह अतिरिक्त जिला सहकारी अधिकारी भीमताल, राजेन्द्रसिह राणा ग्राम विकास अधिकारी कोटाबाग, हरेन्द्र कुमार मिश्रा प्रवक्ता जीआईसी हरिपुर जमन,ललित मोहन पाण्डे प्रवक्ता जीआईसी सुन्दरखाल, मनोज अधिकारी अवर अभियन्ता सह नगर नियोजक कार्यालय हल्द्वानी अनुपस्थित पाये गये। इसके साथ ही 06 मतदान अधिकारी प्रथम भी प्रशिक्षण सत्रों में गायब मिले। मतदान अधिकारियों में हर्ष वर्धन पाठक अवर अभियन्ता लघु सिचाई, यश वर्धन जौहरी कनिष्ठ सहा वन विभाग, कुंवर पाल सिह सहा अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामनगर, किशनराम टम्टा सहा अध्यापक उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामनगर,मनोज कुमार पाण्डे प्रशासनिक अधिकारी भूतत्व खनिज कर्म ईकाइ हल्द्वानी तथा राकेश कुमार वर्मा अपर सहायक प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम मे गैरहाजिर रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने गैरहाजिर मतदान कर्मियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे तुरन्त प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश कार्मिक प्रभारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को दिये। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य मे इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही ना करें अन्यथा आयोग के निर्देशानुसार कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि भारतीय लोकतऩ्त्रीय व्यवस्था में मतदान एवं मतगणना कार्य को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने मे कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होने मतदान हेतु ड्यूटी मे लगाये गये सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों से कहा कि वह मतदान का कार्य पूरी निष्ठा, तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करायें। मतदान के दौरान सभी कर्मी आयोग के दिशा निर्देशो का भली भांति अध्ययन कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि मतदान का जो समय निर्धारित है। उसी समय सीमा मे मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होनी है सायं 5 बजे के बाद कोई भी मतदाता लाईन मे नही लगेगा और 5 बजे अन्तिम मतदाता को पर्ची दे दी जाए यदि निर्धारित समय के बाद लाईन में काफी मतदाता हैं जो कि पहले से लाईन में लगे है ऐसे सभी मतदाताओं का मताधिकार प्रयोग करने का अवसर दिया जायेगा। लिहाजा 5 बजे तक लाईन मे लगे मतदाताओ की गिनती कर उन्हे टोकन दे दिया जाए। श्री सुमन ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्यापक संख्या मे पुलिस बल तैनात किया जा रहा है इसलिए सभी कर्मचारी निडर होकर मतदान कार्य को सम्पन्न करायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों से कहा कि वह अपने क्षेत्र मे मतदान से पूर्व भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कर लें ताकि मतदान मे किसी प्रकार का व्यवधान ना होने पाये। उन्होने कहा कि मतदान सम्पन्न होने के बाद सभी सैक्टर एवं जोनल मजिस्टेट पीठासीन अधिकारियो के साथ सील की गई मतपेटियों को सुरक्षा के साथ बनाये गये स्ट्रांग रूप मे रखा जाना सुनिश्चित करेगे मतदान अवधि के दौरान सभी अधिकारी सम्बन्धित रिटर्निग आफिसर के सम्पर्क मे रहेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार,अपर जिलाधिकारी हरवीर सिह, बीएल फिरमाल,रिटर्निग आफिसर पारितोष वर्मा, अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, प्रमोद कुमार, एपी बाजपेयी, रेखा कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,सहायक निर्वाचन अधिकारी बीए कार्की, प्रकाश तिपाठी के अलावा सभी सहायक रिटर्निग आफिसर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।