होप की सराहनीय पहल: सीनियर सिटीजनों की मोहल्ला वार सूची, एवं नव वर्ष में पिरामिड होम पिकनिक पर ले जाने का कार्यक्रम

( सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा)
देहरादून। देश विदेश में ख्याति प्राप्त महर्षि महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज द्वारा स्थापित श्री प्रखर परोपकार मिशन की इकाई में कार्यरत होप (Helping old people everywhere) कि देहरादून इकाई द्वारा संस्था कार्यालय पर आयोजित बैठक में कई सराहनीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।


सीनियर सिटीजनों की बनाई जाएगी मोहल्ला वार सूची
अपने बैठक में निर्णय लिया कि सीनियर सिटीजन ओं की मोहल्ला वार सूची बनाई जाएगी जिसमें उनके नाम, मोबाइल नंबर (यदि हो), पारिवारिक स्थिति, स्वास्थ्य संबंधी विवरण का संकलन किया जाएगा।
नव वर्ष में पिरामिड होम पर पिकनिक का एक दिवसीय कार्यक्रम
होप संस्था ने निर्णय लिया है कि नव वर्ष 2019 के शुभ आगमन पर 6 जनवरी रविवार को देहरादून के सेलाकुई में स्थित पिरामिड होम पर पिकनिक का कार्यक्रम तय किया गया है जिसमें इच्छुक वृद्धजनों को देहरादून से सेलाकुई तक आने जाने से लेकर दोपहर भोज तक की व्यवस्था संस्था के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल के सौजन्य से की जाएगी। पिकनिक के दौरान तनाव मुक्त जीवन जीने का मंत्र भी सिखाया जाएगा।

देहरादून के आरा घर चौक स्थित कार्यालय में रखी जाएगी सुझाव पुस्तिका, उपलब्ध होगा कैरम बोर्ड
होप संस्था के आरा घर चौक देहरादून स्थित कार्यालय में सुझाव पुस्तिका रखी जाएगी जिसमें बुजुर्ग जन एवं आम नागरिक उपयोगी सुझाव दे सकेंगे वहीं कार्यालय पर आने वाले बुजुर्गों के मनोरंजनार्थ कैरम बोर्ड की व्यवस्था भी की जाएगी।


आर एस एस के मुख्य पत्र पांचजन्य ने भी की है सराहना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचजन्य नामक हिंदी समाचार पत्र ने भी एक आलेख प्रकाशित कर होप के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए वास्तु परामर्शदाता के रूप में प्राकृतिक ऊर्जा से तलब मुक्त जीवन जीने के लिए ध्यान केंद्र चलाने को विशेष रुप से रेखांकित किया है।
प्रमुख उपस्थिति-
सतीश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में मुख्य रूप से हरिमोहन लोहिया डॉक्टर सूर्य प्रकाश भट्ट सुरेंद्र अग्रवाल डॉ पी के गोयल मोती दीवान रचना चोपड़ा बी बी राणा ब्रजमोहन बडेरा होशियार सिंह डीके गुप्ता हीरावती शाह उपस्थित रहे जबकि संचालन योगेश अग्रवाल जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।