स्वमूल्यांकन की प्रशंसनीय पहल की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने,13 दिसम्बर गुरुवार को समीक्षात्मक विचार गोष्ठी

देहरादून–स्थापना की शताब्दी के सन्निकट (93 वर्ष) पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने स्वयं का मूल्यांकन करने की एक प्रशंसनीय पहल प्रारम्भ की है।जिसके अन्तर्गत आगामी 13 दिसम्बर गुरुवार को एक समीक्षात्मक विचार गोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। ज्ञातव्य है कि 1925 मे स्थापना से अब तक हिन्दुओं को संगठित कर देश की उन्नति मे योगदान की कोशिश संघ सदैब करता आ रहा है।संघ के बहुआयामी स्वरूप एवं कार्यों पर खुली चर्चा के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया रहा है जिसका विषय “राष्ट्र के पुनर्निमाण में संघ की भूमिका” रखा गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एच.एन.बी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्व विद्यालय के कुलपति डा हेमचन्द्र जी एवं मुख्य वक्ता के रूप मे संघ के सह सरकार्यवाह माननीय सुरेश जोशी जी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। सर्वे चौक देहरादून स्थित आइ.आर.डी.टी के आडीटोरियम मे शाम 5-30 बजे से होने वाले कार्यक्रम के लिए संघ के महानगर संघचालक श्री आजद सिंह रावत व महानगर कार्यवाह श्री विशाल जिन्दल ने सभी आमंत्रितों से निर्धारित समय से दस मिनट पूर्व स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया है। मीडिया को उक्त जानकारी संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजकुमार टांक द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed