हल्र्द्वानी मे सरस मेला जनवरी 2019 मे : राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हेतु रूपरेखा बनाई जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने

हल्द्वानी/नैनीताल- कुमाऊॅ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में सरस मेला-2019 का आयोजन नव वर्ष के अवसर पर जनवरी महीने में किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस मेले के आयोजन के लिए विकास महकमे द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन द्वारा नगर निगम सभागार में की गयी। इस मेले के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार को दायित्व सौंपा गया है, वही परियोजना दिनेशक बाल कृष्ण मेले के नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। श्री सुमन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न प्रान्तों से आने वाले उद्यमियों के लिए उत्तम आवासीय, परिवहन, भोजन आदि की व्यवस्था की जाये तथा विकास विभाग के अधिकारी इन लोगों से सम्पर्क बनाये रखें। उन्होंने कहा कि मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार अभी से शुरू कर दिया जाये ताकि कुमाऊॅ मण्डल के अधिक से अधिक लोग इस मेले में प्रतिभाग कर सकें। उन्होंने नगर निगम के उपायुक्त विजेन्द्र चैहान को मेला परिसर में व्यापक सफाई व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये तथा जल संस्थान एवं विद्युत विभाग को मेला अवधि में नियमित पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि पूरा मेला क्षेत्र पोलीथीन एवं प्लास्टिक मुक्त रहेगा। मेला प्रांगण में लगने वाले सभी स्टाॅलों पर इस आदेश का अनुपालन कराया जाये साथ ही मेला प्रांगण में फायर ब्रिगेड एवं अग्निशन की पूर्ण व्यवस्था के साथ ही मेला क्षेत्र में वाई-फाई एवं इण्टरनेट सुविधायुक्त मीडिया सेन्टर भी स्थापित किया जाये। श्री सुमन ने कहा कि मेले में आने वाले खरीदारों के लिए कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए स्वीप मशीनों के अलावा मेला परिसर में बैंक का एटीएम बूथ भी लगाया जाये ताकि लोग आवश्यकतानुसार कैश निकाल कर खरीदारी कर सकें, हमारा उद्देश्य खरीदारी को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप का स्टाॅल लगाये जाने के निर्देश दिये और कहा कि मेला प्रांगण में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक स्टाॅल भी लगाया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस मेले को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री सुमन ने कहा कि देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे उत्पादों एवं कुटीर उद्योग के जरिये बनाये जा रहे उत्पादों को उचित विक्रय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए इस मेले का प्रतिवर्ष आयेाजन किया जाता है। इस मेले में देश के लगभग 30 प्रान्तों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के उद्यमि भागीदारी करेंगे तथा अपने प्रदेश में हो रहे उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने तथा अन्तराजीय उत्पादों से रूबरू कराने के लिए यह मेला महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस मेले में एक सौ चालीस मण्डप स्वयं सहायता समूहों को, बीस मण्डप विभागों को तथा चालीस मण्डप सशुल्क उद्यमियों एवं व्यवसायियों को आवंटित किये जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने श्री विनीत कुमार ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए 11 समितियाॅ बनायी गयी हैं, प्रत्येक समिति में एक अधिकारी को नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरस मेले की व्यवस्था हेतु केन्द्र सरकार द्वारा 35 लाख की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि मेला प्रांगण में मुख्य मंच पर प्रति दिन दोपहर से देर रात तक स्थानीय एवं सूचना विभाग के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्डी संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इस मेले में प्रवेश निःशुल्क होगा तथा यह मेला प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे संचालित होगा मेला अवधि 14 जनवरी से 26 जनवरी तक निर्धारित की गयी है। इस मेले को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चन्दन सिंह नेगी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, एआरटीओ डाॅ.गुरदेव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, अपर परियोजना निदेशक संगीता आर्या, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।