क्रिकेट मैच:कमिश्नर राजीव रोतेला के शानदार प्रदर्शन से कमिश्नर एलेवन ने 63 रनों से हराया इन्डस्ट्रीज एलेवन को

रुद्रपुर/हल्र्द्वानी– कुमांऊ गढवाल चैम्बर्स आफ कामर्स व सिडकुल इन्टर प्राईजेज बैलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से एमेनेटी पब्लिक स्कूल काशीपुर रोड रूद्रपुर में कमिश्नर एलेवन व इन्डस्ट्रीज एलेवन का फे्रंडली विण्टर कप 2018 का 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कमिश्नर एलेवन के कैप्टन मण्डलायुक्त राजीव रौतेला व इन्डस्ट्रीज एलेवन के कैप्टन पवन अग्रवाल के बीच टांस हुआ। मण्डलायुक्त द्वारा टांस जीत कर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया गया। 20 ओवर के मैच में कमिश्नर एलेवन की टीम द्वारा 155 रन बनाये गये। वही इन्डस्ट्रीज एलेवन की टीम ने 19.3 ओवर में मात्र 92 रन बनाकर अपने सभी विकेट गवा दियेे। कमिश्नर एलेवन की टीम 63 रनो से विजयी रही। इस अवसर पर मण्डलायुक्त राजीव रौतेला ने कहा विभिन्न संगठनों,समूहो,उद्योगपतियों आदि के साथ सद्भाव का भाव बनाने के लिये इस मैच का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा इस तरह के मैच पूरे उत्तराखण्ड में आयोजित किये जायेगें ताकि सब जगह समन्वय व सद्भाव बना रहे। श्री रौतेला द्वारा नावाद 65 रन बनाये जाने व 14 रन देकर तीन विकेट लेने पर उन्हे मुख्य अतिथि आइजी पूरन सिंह रावत द्वारा मैन आफ द मैच व वेस्ट बल्लेवाज का खिताब दिया गया। विजयी होने पर कमिश्नर एलेवन की टीम को श्री रावत द्वारा ट्राफी भी प्रदान की गयी। वेस्ट वालर का खिताब मुख्य कोषाधिकारी भुपेन्द्र काण्डपाल को दिया गया। उन्होने 13 रन देकर चार विकेट लिये। वेस्ट विकेट किपर का खिताब ओसी कलक्टेªट मनीष बिष्ट,वेस्ट आल राउण्डर का खिताब इन्डस्ट्रीज एलेवन के कैप्टन पवन अग्रवाल को दिया गया। उन्होने 29 रन का योगदान दिया व दो विकेट लिये। वेस्ट फिल्डर का खिताब न्यायिक सेवा के जज इमरान को दिया गया। अभिषेक व विपिन सैनी द्वारा अम्पायर की भूमिका निभाई गयी। मुख्य अतिथि द्वारा खेल के सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। विद्यालय के बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केके वीके,सीडीओ आलोक कुमार पाण्डे,अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल,केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल,प्रधानाचार्य सुभाष अरोरा,मनोज त्यागी,विकास जिन्दल,अजय तिवारी,आरके गुप्ता,शेखर सिंहा,आरके मिण्डा,एसडीएम नरेश दुर्गापाल,पंकज उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी व औद्योगिक संस्थाओं के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।