पनकी दरबार की संगीतमय पदयात्रा मे उमड़े सैकड़ों हनुमान भक्त,कानपुरवासियो ने पलक पांवड़े बिछा किया स्वागत

कानपुर {उत्तर प्रदेश)- धार्मिक कार्यक्रमों को भक्ति भाव एवं भव्यता से मनाने के लिए सारे देश में विख्यात कानपुरवासियो का भक्तिभाव एक बार फिर महानगर के मुख्य मार्गों पर दिखाई दिया।यह अवसर था “श्री बजरंग भक्त परिवार मन्डल न्यास (रजि.) द्वारा आयोजित ” पनकी दरबार की पारिवारिक संगीतमय पदयात्रा” का,जिसमें सैकड़ों हनुमान भक्त गगनभेदी जयकारों एवं भजनों पर झूमते गाते हुए शहर की सड़कों पर उतर पड़े। बादशाहीनाका के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यह पदयात्रा मूलगंज, लाटूश रोड,डिप्टी पड़ाव, चन्द्रिका देवी, जरीब चौकी, फजलगंज ,विजय नगर होती हुई पनकी मंदिर पर जाकर पूर्ण हुई। बजरंग भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस पदयात्रा का कानपुरवासियो ने पलक पांवड़े बिछाकर बेहद जोरदार ढंग से स्वागत किया। कानपुरवासियो के जोश का यह आलम रहा कि पदयात्रा के रास्ते मे बीस बार से अधिक दिल खोलकर हनुमान भक्तों को स्वागत किया। प्रभु हनुमान जी के रथ पर पनकी मंदिर के महन्त पूज्य जितेन दास जी ने स्वयं विराज कर शोभायात्रा को गरिमा प्रदान की।जबकि मंडल के मंत्री विशाल अग्रवाल ने भी रथ पर महन्त जी के सहायक की भूमिका का कुशलता से निबर्हन किया। पदयात्रा की समाप्ति के पश्चात पनकी मंदिर मे ” बजरंग सोनी एन्ड पार्टी” द्वारा सुन्दर कान्ड का पाठ किया।इस अवसर पर पनकी मन्दिर प्रांगण में विशाल भन्डारा भी आयोजित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को बेहद व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने मे बजरंग भक्त मन्डल से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रुप से पंकज अग्रवाल (अध्यक्ष),मनीष दर्पण (उपाध्यक्ष),विवेक शुक्ला (महामंत्री),अमित कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष), मुकेश बागला (संगठन मंत्री), विशाल अग्रवाल (मंत्री) का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।