राष्ट्र से प्रेम प्रदर्शन हेतु 26 जनवरी को पहुंचे देहरादून के परेड ग्राउण्ड,भारत विकास परिषद कर रहा है वन्देमातरम समूह गायन का आयोजन :मुकेश गोयल

देहरादून- हमारे देश में कुछ विघटन कारी ताकतें जहां देश को कमजोर करने मे जुटीे हैं और देश की राजधानी दिल्ली तक मे देशविरोधी नारे लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद जैसी राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत संस्थाएं भी हैं जो देशवासियों मे राष्ट्र प्रेम जागृत करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील हैं। इसी क्रम में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 जनवरी को दोपहर ढाई बजे से भारत विकास परिषद द्वारा वृहद स्तर पर देहरादून के परेड ग्राउण्ड मे वन्देमातरम समूह गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि नागरिकों मे राष्ट्र चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गत वर्ष यह कार्यक्रम गांधी पार्क में आयोजित किया गया था जिसमें महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर भारी संख्या में दूनवासियों ने उत्साह पूर्वक शिरकत की थी। तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस कार्यक्रम मे देशभक्ति से परिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।श्री गोयल ने दूनवासियों से कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए यथा सम्भव सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।