उत्तराखंड की आर्थिकी मे महिलाओं के योगदान को सराहा मेयर डा जोगिंदर रौतेला ने

हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड)– द्वितीय राष्ट्रीय सरस मेला सायंकालीन बेला का शुभारम्भ मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों रेखा बर्गली मां बाराही लोक कला समिति, विनोद कुमार कुमाऊं सांस्कृतिक कला समिति, रितेश जोशी मल्लिका सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा पर कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया।
अपने सम्बोधन मे मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुये कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाको की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार महिलायें है महिलाआंे द्वारा कृषि एवं पशुपालन के अलावा हस्तशिल्प एवं छोटे-छोटे ग्रामीण परिवेश के कुटीर उद्योगो के माध्यम से उत्पाद तैयार किये जाते है। जिनकी बिक्री की अमूमन समस्या रहती है जबकि पर्वतीय क्षेत्रांे के उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान एवं मांग है। इस प्रकार के मेलों के माध्यम से महिला समूहो द्वारा उत्पादित वस्तुओ की बिक्री हो रही है जिससे उनके विश्वास एवं आर्थिक विकास मे निश्चय ही वृद्वि हुई है। मेले के सफल आयोजन के लिए उन्होने आयोजकों को शुभकामनाये दी। सरस मेलेे मेें आज तक कुल बिक्री 2 करोड 2 लाख रूपये की हो चुकी है।
ऋकार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, संजय दुम्का, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा,अर्थसंख्याधिकारी ललित मोहन जोशी अशोक कुमार, तनवीर असगर, अक्षय चैधरी के अलावा बडी संख्या में दर्शक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।