हल्र्द्वानी मे महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने

हल्द्वानी/नैनीताल (उत्तराखंड)- सरस मेले में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं बेटी बचााओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा मुख्य मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, छोलिया नृत्य एव नुक्कड नाटक कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि एवं बालिकाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाले महिलाओं को जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन एव मेलें के मुख्य संयोजक एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत कुमार द्वारा महिलाओं को शाॅल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर कुमाऊं की प्रथम महिला ई-रिक्शा चालक एवं प्रशिक्षक रानी मैसी गांधीनगर हल्द्वानी, स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओ को रोजगार परक प्रशिक्षण एवं उन्नत कृषि की पद्वतियों से प्रशिक्षित कर महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण गरीब किसान को प्रोत्साहित कर आर्थिक उन्नति में योगदान देने पर माया नेगी गिनतीगांव कोटाबाग, घरेलु हिंसा की रिपोर्ट भरवाकर एवं केस दर्ज कर एवं किशोरियों को शिक्षा से जोडने पर कंचन भण्डारी विमर्श संस्था नैनीताल, मोटर मैकेनिक का कार्य करने वाली हेमा देवी गरगडीतल्ली ओखलकांडा, एवं एनके काण्डपाल को शाॅल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढाओ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत प्रथम स्थान केन्द्रीय विद्यालय, द्वितीय स्थान केन्द्रीय विद्यालय एवं तृतीय खालसा नेशनल बालिका इन्टर कालेज इसके अलावा सात विद्यालयों को सांत्वना पुरस्कार उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा विष्ट द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बेटिया घर की शान होती है। उन्होनेे कहा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के नाम पर सम्मान किया जाए। उन्होने कहा परिवार का सम्मान बचाना है और देश, प्रदेश एवं जनपद को आगे बढाना है तो हमें बेटियों को पढाना ही होगा। उन्होेने कहा हमें बेटी और बेटे के बीच कोई भेदभाव नही करना चाहिए, आज की बालिकायें विश्व स्तर पर कार्य कर रही है। श्री सुमन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कमला कोरंगा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू मर्तोलिया, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सहायक परियोजना अधिकारी संगीता आर्य, कुसुम टोलिया,नीता दीप्ति, चन्द्रा जोशी, विनीता सक्सेना, सरोजनी, जोशी, तनवीर असगर, अशोक शर्मा के अलावा बडी संख्या मे स्कूलांे के बच्चे, बुजुर्ग एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।