अनुरागिनी संस्था द्वारा नगरीय क्षेत्र मे गठित स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई समीक्षा

उरई (उत्तर प्रदेश)- दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक सामाभजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत जनपद में अनुरागिनी संस्था द्वारा नगरीय क्षेत्र उरई कालपी कोंच एवं जालौन में गठित स्वयं सहायता समूहों की प्रगति बैंक लिकिंज सी सी एल प्रशिक्षण एवं आय सृजनात्मक कार्यो की समीक्षा बैठक आज अपार जिलाधिकारी श्री प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यलय सभाकक्ष में हुयी जिसमे विगत एक वर्ष में हुए कार्यो की समीक्षा की गयी ।
अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने बैठक में समूह के गठन बैंक लिकिंज ऋण संयोजन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं बताया कि समूह के गठन उपरांत उनको बैंक से लिकिंज कराने में कुछ बैंकों का सहयोग नहीं मिल रहा हैं तथा स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पाद के विपणन की सबसे बड़ी चुनौती हैं बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने कहा क़ि समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद जैसे फिनाइल टॉयलेट क्लीनर आदि की आपूर्ति के लिए जनपद की सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं अन्य विभगो को पत्र भेजकर समूहों को चिहित किया जायेगा ।नाबार्ड जालौन के जिला विकास प्रबंधक प्रकाश कुमार ने समूहों के द्वारा बनाये गये आंवला जैली आचार गुलाब एवं संतरा श र्वत की प्रशंसा की और बताया कि समूहों के उत्पादों के विपणन के लिए नाबार्ड द्वारा एक विपणन केंद्र खोले जाने की योजना हैं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एस के शर्मा ने बैठक में महिला समूहों को बैंक से लिकिंज करने में आ रही समस्याओं की लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जालौन के जिला प्रबंधक ब्रजेश गौतम एवं जिला संदेर्भदाता एस पी सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के समूहों को समन्वय स्थापित कर स्कुल में छात्र छात्राओं की ड्रेस के लिए विभाग में उपलब्ध कराने की बात कही जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं की आय वृद्धि हो सके बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र रूरा मल्लू की वैज्ञानिक डॉ राज कुमारी इलाहाबाद बैंक रोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आर से टी) जालौन से स्वयं प्रकाश शुक्ला किशन गुप्ता जिला नगरीय विकास अभिकरण(डू डा) जालौन के लेखाकार अरुण श्रीवास्तव सामुदायिक समन्वयक योगेंद्र यादव अनुरागिनी संस्था के परियोजना समन्वयक राम सागर सिंह रविंद्र सिंह कुंदन सिंह राम किशोर सिंह जगपाल यादव स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा महादेवी कुशवाहा उपस्थित रहे
अंत में अपर जिलाधिकारी ने डूडा एवं अनुरागिनी संस्था से सभी स्वयं सहायता समूहों की प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी उत्पादों की बिक्री कराये जाने को कहा जिससे समूह के सदस्यों की आय बढोत्तरी हो सके और भारत सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी योजना का लाभ समूहों को मिल सके । उक्त जानकारी अनुरागिनी संस्था द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम के परियोजना प्रबन्धक राम सागर सिंह ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।