अनुरागिनी ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह/उचित मार्ग दर्शन को जरूरी बताया अपर जिलाधिकारी ने

उरई(जालौन)। आधुनिक युग में समाज का शिक्षा व आर्थिक रुप से मजबूत होना अति आवश्यक है कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओ को उचित मार्गदर्शन नहीं मिलता है जिस कारण बच्चे भटकते है उन्हे समाज स्तर पर मार्गदर्शन देना आवश्यक है। उपरोक्त विचार टेक्निटी संस्था एवं अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित सिटी सेन्टर साभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 में मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी श्रीमान प्रमिल कुमार सिंह जी ने व्यक्त किये।
जिसमें उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमो से जहाॅ छात्र-छात्राओ का उत्साह वर्धन होता है वहीं अन्य छात्र-छात्राओ को प्रेरणा मिलती है। टेक्निटी संस्था के अध्यक्ष शिवम कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के उद्धेश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जनपद जालौन में ऐसी कई प्रतिभाये है जिनको उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलने से विभिन्न क्षेत्रो कीर्तिमान स्थापित कर सकते है टेक्निटी संस्था गरीब मेधावी छात्र-छात्राओ को शैक्षणिक एवं आर्थिक रुप से सहयोग प्रदान करेगी ।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डाॅ0 प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि छात्र-छात्राओ को लक्ष्य बनाकर अपने सपने को सच कर दिखाने का आव्हान करते हुये कहा कि पसीने की स्याही से लिखे पन्ने कभी कोरे नहीं होते, जो करते है मेहनत दर मेहनत उनके सपने कभी अधूरे नहीं होते । भारत विकास परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय कुमार इटौरिया ने कहा कि जनपद जालौन क मेधावी छात्र-छात्राओ को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक संकट में बाधा नही होगी जनपद के मुख्यालय में स्थापित कैरियर काउसलिंग केन्द्र में उन्हे मार्गदर्शन दिया जायेगा । यू.एन.डी.पी.जालौन के प्रबन्धक अजय महतेले ने कहा कि बच्चो की सफलता में अभिभावको की महती भूमिका होती है उन्होने सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुये छात्र-छात्राओ को समाजकार्यो के प्रति प्रेरित किया
प्रतिभा सम्मान समारोह मे जनपद जालौन के 72 छात्र-छात्राओ को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दयानन्द वैदिक महाविद्यालय के गणित के पूर्व विभागाध्यक्ष आर0सी0एस0 चन्देल एवं वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष विजय सिंह यादव एस0आर0 गु्रप के अध्यक्ष सी0पी0 गुप्ता, प्राचार्य रमाकान्त द्विवेदी जिला केन्द्रीय उपभोक्ता के उपसभापति सुरजीत सिंह, निदेशक जितेन्द्र पाण्डेय, डाॅ0 ममता स्वर्णकार, सारिका तिवारी आनन्द ,स्वदेशी क्षेत्रीय समिति की अध्यक्ष विनीता पाण्डेय, एन0आर0एल0एम के जिला सन्दर्भदाता एस0पी सिंह,, मनीष कुमार गुप्ता,सनी गोयल, दीक्षा दूरवार, महेन्द्र वाजपेयी,सुनील भारद्वाज, उदय चैहान, कुन्दन सिंह राठौड़, रविन्द्र सिंह परमार, लक्ष्मी प्रसाद राजपूत, सहित जनपद के सैकड़ो सामाजिक संस्थाओं प्रतिनिधि शिक्षाविद् उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन बुन्देलखण्ड महापरिषद के सचिव रामसागर सिंह ने किया । आये हुये अतिथियो को स्मृति चिन्ह एवं आभार अनुरागिनी परियोजना समन्वयक रविन्द्र सिंह ने व्यक्त किये। सम्मानित छात्र-छात्राओ श्रेया गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, मानषी सोनी, आनवी स्वर्णकार, शौर्या गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, राज सविता, पारस नारायण, अभिषेक कुमार दीक्षित,राज प्रताप सेंगर,अभिषेक यादव, पुनीत गुप्ता श्रृद्धा द्विवेदी आदि छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।