आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, जानिए कौन लेगा क्रुणाल पांड्या की जगह

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पहले मंगलवार (27 जुलाई) को खेला जाना था, लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल पांड्या बचे हुए दोनों टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो चुके हैं और अब सवाल यह है कि उनकी जगह टीम में किसको जगह मिलेगी। श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच के साथ कृष्णप्पा गौतम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब माना जा रहा है कि उनको टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू करने का मौका मिलेगा। क्रुणाल के क्लोज कॉन्टैक्ट में आए आठ अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है, जिसके चलते टीम बाकी सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है और दोनों टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे।श्रीलंका के मेडिकल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल 30 जुलाई को टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे। उन्हें अनिवार्य आइसोलेशन पूरा करके नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा। तीसरा और आखिरी टी20 मैच गुरुवार (29 जुलाई) को होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘क्रुणाल में लक्षण पाए गए हैं। उन्हें खांसी और गले में दर्द है। वह सीरीज से बाहर हैं और बाकी सदस्यों के साथ लौट भी नहीं सकेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘अच्छी खबर यह है कि उनके क्लोज कॉन्टैक्ट में आए सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।