स्पा सेंटर में देह व्यापार,बेसमेंट में कैद यूपी,दिल्ली सहित पांच राज्यों की नौ लड़कियों को छुड़ाया

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार में शीशमहल स्थित जंगल लग्जरी स्पा सेंटर को सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान यहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं पुलिस ने बेसमेंट में कैद कर रखी गई नौ लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जबकि स्पा मैनेजर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्क्यू की गई युवतियां यूपी, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर चलाने वाली दो महिलाएं फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।  पुलिस के अनुसार शहर में संचालित स्पा सेंटरों में देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को जंगल लग्जरी स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। यहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने बताया छापेमारी के दौरान लड़कियां स्पा सेंटर के अंदर बेसमेंट के छोटे से हिस्से में जकड़ी मिलीं। स्पा सेंटर के मैनेजर तपस समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर की फरार संचालिकाओं को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्पा सेंटर में मिली लड़कियों को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है, वहां से काउंसिलिंग कर घर भेजा जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ललिता पांडेय, नायब तहसलीदार हरीश चन्द्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed