हॉकी स्टार वंदना कटारिया ने आठ साल बाद भाइयों को बांधी राखी

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली हरिद्वार की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आठ साल बाद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने हॉकी खेलने वाले बच्चों को हॉकी स्टिक भी दी। हॉकी और खेलों के प्रति मोटिवेट करने के बाद भोजन भी कराया। रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के भाई पंकज ने बताया कि वंदना ने आठ साल बाद रक्षा बंधन का पर्व परिवार के सदस्यों के साथ मनाया है। वह खेलों और कैंपों में व्यस्त रहने के कारण रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाती थी।

इस बार पिताजी स्वर्गीय नाहर सिंह के निधन के बाद परिवार के सभी सदस्यों को घर पर ही यह पर्व एक साथ मनाना था। इसलिए वंदना रक्षाबंधन पर्व पर घर पहुंची। वंदना ने सभी भाइयों पंकज कटारिया, सौरभ कटारिया, लाखन कटारिया व शेखर कटारिया को राखी बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed