मुकेश अंबानी ने कहा- 5जी रोलआउट देश की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए
बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की तर्ज पर भारत में पिछले चार साल से इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का आयोजन हो रहा है। भारत में IMC का आयोजन हर साल दूरसंचार विभाग (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) की ओर से किया जाता है। IMC की शुरुआत 2017 में हुई थी। IMC 2021 का आयोजन इस बार 8-10 दिसंबर के बीच किया जा रहा है। आज IMC 2021 का पहला दिन है। आइए जानते हैं इसके बारे में….
आज IMC 2021 का पहला दिन है। आज पहले दिन स्पीकर्स के तौर पर संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, माननीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के चेयरमैन, सुनिल भारती मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम जैसी शख्सियत मौजूद रहेंगी। पूरे कार्यक्रम को आप IMC के यूट्यूब के चैनल पर लाइव देख सकते हैं।
