Health and Wellness Centers में हुआ जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन

रुद्रप्रयाग। विश्व कैंसर दिवस(world cancer day) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जनपद के 44 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों में कैंसर से बचाव के लिए उसकी समय पर पहचान के लिए जागरुकता पर जोर दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.विमल सिंह गुसांई ने बताया कि कैंसर खतरनाक बीमारी है, यदि समय पर उसकी पहचान कर उपचार शुरू किया जाए तो कैंसर से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षणों के प्रति अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने के उद्देश्य के साथ ही प्रत्येक वर्ष 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि विगत एक वर्ष में जनपद में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सीएचओ के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 40191 लोगों की कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर जनपद में स्थित 44 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएचओ द्वारा कैंसर के लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि वर्तमान में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मुंह के कैंसर, गर्भाशय के कैंसर व स्तन कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुंह में चकत्ता या घाव होना, किसी जगह पर त्वचा का कड़ा हो जाना, ऐसा घाव जो एक माह से अधिक अवधि तक न भरे, मुंह खोलने में कठिनाई होना, चबाने या निगलने में कठिनाई होना मुंह के कैंसर के लक्षण हैं स इसके अलावा स्तनों में गांठ या सूजन होना, आकार में बदलाव, स्तन या कांख में दर्द होना आदि स्तन कैंसर के लक्षण हैं। उन्होंने कैंसर के बचाव के लिए तंबाकू  एवं शराब का सेवन न करने व कैंसर की शुरूआती पहचान के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जांच कराने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।