निहार शांति पाठशाला फनवाला का अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम अब शिक्षा मंत्रालय के दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध है

मुंबई: मैरिको लिमिटेड के निहार शांति पाठशाला फनवाला प्रोग्राम ने सरकारी संस्थानों की मदद से जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वाले विकास कार्यों को मज़बूत करते हुए अपना अंग्रेजी साक्षरता पाठ्यक्रम दीक्षा पर उपलब्ध करा दिया है। दीक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय शैक्षिक प्लेटफॉर्म है। इस कार्यक्रम की सामग्री फ़िलहाल झारखंड राज्य में इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जहाँ इसका इस्तेमाल पूरे राज्य में शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा में सुधार लाने और अध्ययन के ज़्यादा बेहतर व असरदार परिणाम प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।
यह पहल निहार शांति पाठशाला फनवाला (एनएसपीएफ) कार्यक्रम के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, जिसने 2012 में लॉन्च होने के बाद से प्रभावशाली हस्तक्षेपों और तकनीकी आउटरीच की मदद से भारत में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के कार्यों को आगे बढ़ाया है। दीक्षा पर मौजूद इस पाठ्यक्रम में एनएसपीएफ ईएलपी कार्यक्रम के पहले दो स्तरों, एलिमेंट्री रीडिंग और एडवांस्ड रीडिंग को कवर किया गया है, जिससे ग्रेड 2 से ग्रेड 5 तक के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को काफ़ी फायदा होगा। इस पाठ्यक्रम को बड़े ध्यान से बनाया गया है, ताकि शिक्षकों को समझने में आसानी हो और वो इसका व्यवहारिक रूप से कार्यान्वयन कर सकें। यह एक व्यापक प्रशिक्षण सत्र से शुरू होता है जिसमें शिक्षकों को फ़ॉलो ऑन सर्टिफिकेशन परीक्षा भी पूरी करनी होती है। झारखंड दीक्षा पर ईएलपी पाठ्यक्रम अपलोड करने की अनुमति देने वाला अग्रणी राज्य बन गया है। इसके बाद एनएसपीएफ का लक्ष्य इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे अन्य प्रमुख राज्यों तक पहुंचाना है।
इस उपलब्धि के बारे में मैरिको लिमिटेड के चीफ़ लीगल ऑफिसर और ग्रुप जनरल काउंसिल तथा सीएसआर कमेटी के सेक्रेटरी अमित भसीन ने कहा, “निहार नेचुरल्स का मकसद शिक्षा में सुधार लाना और कौशल का विकास करना है। हमारे लिए, निहार शांति पाठशाला फनवाला अभियान केंद्रित प्रयासों की मदद से शिक्षा, सीखने और कौशल संवर्धन के क्षेत्र में होने वाले प्रभाव का ध्वजवाहक है। हमारा अंग्रेजी साक्षरता पाठ्यक्रम दीक्षा प्लेटफॉर्म पर लाइव होने के साथ हमें हर विद्यार्थी और टीचर की विशेष ज़रूरतों के अनुसार अध्ययन व विकास के अपने विस्तृत और इनोवेटिव दृष्टिकोण की मदद से सीखने की गुणवत्ता में सुधार लाने के सरकार के प्रयासों में अपना योगदान देने की ख़ुशी है।”
शिक्षकों को कुशल बनाने और अविकसित इलाकों के विद्यार्थियों की पढ़ने और बोलने की काबिलियत को निखारने के लिए, एनएसपीएफ कार्यक्रम शिक्षकों को विषय-वस्तु का सही ज्ञान देकर सशक्त बनाता है, और एक व्यापक शिक्षण एवं उन्नत दृष्टिकोण देता है, जिससे वे अपने विद्यार्थियों के साथ और भी बेहतर ढंग से जुड़ सकें। यह सही प्रशिक्षण देकर शिक्षकों की क्षमता को बढ़ाने के साथ- साथ अन्य तकनीकी समाधानों का इस्तेमाल कर छात्रों के लिए सीखने के माहौल को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल शिक्षण प्लेटफार्मों और मॉड्यूल जैसे व्हाट्सएप एंटरप्राइज मॉडल पर आधारित शिक्षण कार्यक्रम तक पहुंच भी आसान कर देता है।
मैरिको लिमिटेड के विषय में:
मैरिको (BSE: 531642, NSE: “MARICO”) वैश्विक ब्यूटी और वैलनेस के क्षेत्र में भारत की अग्रणी उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों में से एक है। 2021-22 के दौरान, मैरिको ने भारत एवं एशिया और अफ्रीका के चुनिंदा बाजारों में अपने बेचे गए उत्पादों से लगभग 93 बिलियन रूपये (1.3 बिलियन डॉलर) का टर्नओवर दर्ज किया।
मैरिको का अपने ब्रांडों जैसे कि पैराशूट, सफोला, सफोला फिटिफाई गूरमे, सफोला इम्युनीवेदा, सफोला मीलमेकर, हेयर एंड केयर, पैराशूट एडवांस्ड, निहार नैचुरल्स, मेडिकर, प्योर सेंस, कोको सोल, रिवाइव, सेट वेट, लिवॉन, जस्ट हर्ब्स, ट्रू एलीमेंट्स और बीयर्डो जैसे ब्रांड्स के पोर्टफोलियो के साथ हर 3 भारतीयों में से एक के जीवन में मौजूद है। पैराशूट, पैराशूट एडवांस्ड, हेयरकोड, फियांसी, काइविल, हर्क्यूलस, ब्लैक चिक, कोड 10, इंग्वी, एक्स-मेन, थुआन फाट एवं आईसोप्लस जैसे ब्रांडों के साथ इसका अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद पोर्टफोलियो ग्रुप के राजस्व में लगभग 23 प्रतिशत का योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।