डेढ़ साल की करीना की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से हुई मौत

रुड़की । कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में भरे पानी में डेढ़ साल की बच्ची डूब गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर कॉलोनी में मायामीत सैनी का मकान है। उनके मकान के बराबर में एक खाली प्लॉट है और प्लॉट में पानी भरा हुआ है। मंगलवार को मायामीत सैनी की डेढ़ साल की बेटी करीना प्लॉट में भरे पानी में डूब गई, वहीं जब वो काफी देर तक घर नहीं आई, तो उसकी तलाश की गई। इसी दौरान बच्ची प्लॉट में मिली। परिजनों ने बच्ची को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पानी से भरे प्लॉट में कभी-कभी बत्तख आ जाती थी, जिससे बच्ची उसे देखने के लिए चली जाती थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज भी बच्ची बत्तख देखने के लिए गई होगी और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।
गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची प्लॉट में भरे पानी में बत्तख देखने के लिए गई थी और इसी दौरान ये घटना घट गई, उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed