नेपाल की कृषि के आधुनिकीकरण हेतु पंतनगर विश्वविद्यालय से प्रधानमंत्री ने मांगा सहयोग

-विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से नवाजे जाने पर अभिभूत नजर आए के.पी. शर्मा ओली
पंतनगर/नैनीताल। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली अपने देश की कृषि को उच्चतम शिखर पर लाने के लिये इस हद तक प्रयत्नशील हैं कि उन्होंने विशेष दीक्षान्त समारोह में बेझिझक होकर नेपाल की कृषि के आधुनिकीकरण हेतु पंतनगर विश्वविद्यालय का सहयोग मांग लिया।


विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से नवाजे जाने के बाद अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल की दो तिहाई जनसंख्या कृषि पर आधारित है परन्तु कृषि का देश की आर्थिकी में योगदान केवल एक तिहाई है। इसकी मुख्य वजह कृषि का आधुनिकीकरण व यांत्रिकीकरण न होना है। उन्होंने अपने यहां स्थापित किये गये दोनों कृषि विश्वविद्यालय की मजबूती के लिये पंतनगर विश्वविद्यालय से सहयोग मांगा। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय के बीज उत्पादन की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री ओली को पंतनगर विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति व राज्यपाल डा0 के0के0 पाल ने विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि प्रदान की। विश्वविद्यालय आडीटोरियम के गांधी हाल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता डा0 के0के0 पाल ने की जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कुलपति प्रो0 ए0के0 मिश्रा के अलावा प्रमुख रूप से सांसद भगत सिंह कोशियारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजेश शुक्ला, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित अनेकों उच्च अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसके पूर्व पंतनगर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का कुमांऊनी संस्कृति से पारम्परिक ढंग से ज़ोरदार स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।