कांग्रेस का उपवास, दलितों का उपहास : अजय भट्ट

देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने आज कांग्रेस नेताओं के उपवास को दलितों का उपहास बताते हुए कहा कि छोले भटूरे की दावत खाने के बाद राजघाट पर कांग्रेस नेताओं का उपवास कांग्रेस के असली चरित्र का परिचायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने यहाँ कहा कि कांग्रेस देश के अंदर नफ़रत का वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है । इस कोशिश में वे दल भी जुड़ गए हैं जिनका धरातल खिसक चुका है। आज देश का दलित समाज जाग चुका है और वह समझ गया है कि कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों ने उनका केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया । जबकि भाजपा ही ऐसा दल है जिसने दलित समाज के लिए सबसे अधिक कार्य किये हैं और बाबा साहेब अम्बेडकर को वास्तविक अर्थों में सम्मान दिया । जबकि कांग्रेस ने बाबा साहेब को उनके जीवन में भी उपेक्षित ही नहीं किया अपितु चुनाव मे उन्हें हराने की कोशिशें की और उनके खिलाफ प्रत्याशी भी खड़े किये।
श्री भट्ट ने कहा कि उच्चतम न्यायालय हाल में दिये गए निर्णय के विरुद्ध केंद्र सरकार के न्यायालय में जाने के बावजूद कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दलों ने देश में वैमनस्य फैलाने के लिये न केवल बंद का आयोजन किया अपितु षडयंत्र करके उस दौरान हिंसा भी कराई। इतना ही नहीं दलितों को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस व विरोधी नेताओं ने यहाँ तक कह दिया कि भाजपा आरक्षण समाप्त करना चाहती है। जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह साफ कर चुके हैं कि आरक्षण किसी भी स्थिति में नहीं हटाया जाएगा । किन्तु कांग्रेस व दूसरे दल दुष्प्रचार में जुटे हुए हैं ।
श्री भट्ट ने कहा आज कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा उस समय सामने आ गया जब दिल्ली में राजघाट पर उपवास पर बैठने से पहले कांग्रेस नेता छोले भटूरे की दावत खाते हैं और फिर दिखावे के लिये उपवास पर बैठते हैं। यह दलितों का उपहास है और अपमान है। साथ ही यह कांग्रेस का असली चेहरा भी है। कांग्रेस का यह नाटक दलितों सहित प्रदेश व देश की पूरी जनता समझ रही है और कोई उनके बहकावे में आने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।