स्वच्छ नैनीताल की हुई शुरूआत, कैन्टोमैन्ट एरिया में कूड़े के ढेर हुए सुन्दर पार्क में परिवर्तित

नैनीताल- सरोवर नगरी का कन्टोमेन्ट इलाका पूर्ण स्वच्छ हो चुका है इस इलाके मे लोगो द्वारा जगह-जगह कूडा फैंकने की जगहो को सुन्दर पार्को के रूप मे विकसित किया गया है। इसके साथ कैन्ट क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल को माॅडल स्मार्ट स्कूल के रूप मे विकसित किया गया है। यह अनुकरणीय कारनामा कन्टोमैन्ट क्षेत्र के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर द्वारा कुछ समय मे ही जनसहयोग से कर दिखाया है। कन्टोमैन्ट की स्वच्छता का जायजा एवं निरीक्षण आयुक्त कुमायू मण्डल श्री राजीव रौतेला द्वारा किया गया। इस मिशन मे शामिल नैनीताल नागरिक एसोसिएशन ने भी भरपूर सहयोग किया है।
कन्टोमैन्ट क्षेत्र मे निरीक्षण से पूर्व आयुक्त द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके उपरान्त उन्होने नैनीताल नागरिक एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती अनिल विष्ट तथा बर्मी कम्पोस्टिंग का कार्य कर रही वन्दना साह के अलावा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कन्टोमेन्ट क्षेत्र मे लगाये 20 बायो टाइलेट तथा पाइंस स्थित पार्क का निरीक्षण आयुक्त द्वारा किया।
निरीक्षण के दौरान श्री राठौर ने बताया कि कन्टोमैन्ट क्षेत्र मे लोगो द्वारा जगह-जगह कूडा फेका जाता है उनके द्वारा लोगो को प्रेरित कर इस क्षेत्र को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाया गया है।कूडा फेकने की जगहो पर दो बडे पार्क तथा 30 छोटे पार्क विकसित किये गये है। उन्होने का क्षेत्र को सुन्दर व साफ बनाने मे जनसहयोग मिला जिससे उन्होने अपने लक्ष्य को हासिल किया।
आयुक्त ने कन्टोमैन्ट क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां सफाई एवं सुन्दरता की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि कन्टोमैन्ट को माॅडल मानते हुये सम्पूर्ण नैनीताल को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जायेगा। श्री रौतेला ने कहा कि अगले चरण में महानगर हल्द्वानी, रूद्रपुर एवं काशीपुर को पूर्ण स्वच्छ विकसित किये जाने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।