राजकीय कन्या इन्टर कॅालेज को विकसित किया जाएगा आदर्श विद्यालय के रूप में : मन्डलायुक्त

नैनीताल – मण्डल मुख्यालय में स्थित राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए इन्टर काॅलेज के भौतिक, रसायन तथा जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं के साथ ही छात्राओं के कक्षा कक्षों तथा क्लास रूमों को सुसज्जित करते हुए उन्हें आधुनिकतम सुविधाओं से जोड़ा जायेगा। यह बात आयुक्त कुमायू मण्डल राजीव रौतेला ने सोमवार को आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि राजकीय कन्या इण्टर कालेज में गरीब परिवार की छात्राएं अध्ययनरत हैं, उनको शिक्षा के साथ ही खेल व अन्य क्षेत्रों में अग्रणीय बनाने के लिए शैक्षणिक व खेल वातावरण को और अधिक बेहतर बनाया जायेगा साथ ही विज्ञान के विभिन्न विषयों की पढ़ाई ई-लर्निंग व्यवस्था के माध्यम से होगी। श्री रौतेला ने जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता को निर्देश दिये कि विद्यालय की इन सभी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कार्य योजना तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से धन की व्यवस्था करायी जा सके।

श्री रौतेला ने कहा कि हमारे प्रदेश खास तौर पर  उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की बहुत सी छात्राएं खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उनकों खेलों का बेहतर अभ्यास एवं खेल सम्बंधी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिलों मे गठित जिला खेल समितियों को संक्रिय किया जायेगा तथा इन समितियों के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत खेल प्रतिभाओं का राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय मंच प्रदान किये जायेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम, खण्ड शिक्षा अधिकारी मान सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज सावित्री दुग्ताल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।