Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

पत्रकार हरीशंकर सैनी की पुत्री लविशा सैनी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे किया शानदार प्रदर्शन

देहरादून l वरिष्ठ पत्रकार हरीशंकर सैनी की प्रतिभाशाली पुत्री  कु. लविशा सैनी ने सीबीएसई बोर्ड…

हवन यज्ञ कर भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद ने

देहरादून-भगवान विष्णु के छठे अंशावतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर आज ब्राह्मण समाज उत्थान…

नवाचारी शैक्षिक विमर्श एव शिक्षक सम्मान समारोह का.आयोजन 8 & 9 जून को हरिद्वार में: डा.गार्गी मिश्रा

*देहरादून-अभ्युदय वात्सल्यम समिति की अध्यक्ष/निदेशक डॉ (श्रीमती)गार्गी मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक संजय वत्स ने बताया…

बुन्देलकेसरी राजा छत्रसाल की जयन्ती पर समस्त बुन्देलखन्ड वासियों को नमन :महेन्द्र कुमार तिवारी एडवोकेट

लखनऊ-बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवँ सामाजिक सहयोग परिषद लखनऊ की तरफ से बुन्देलकेसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती…

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के छात्र-छात्राओं ने दी रामायण के संगीतमय पाठ की मनोहारी प्रस्तुति

देहरादून- राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के अंतर्गत संचालित आदर्श विद्यालय में अध्ययनरत…

You may have missed