Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

मन्डल जोन इन्चार्ज राजेश जाटव के नेतृत्व गठबंधन प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान जारी

उरई/माधौगढ़- विधान सभा माधौगढ़ के ग्राम असुपुरा, जुझारपुरा, अवधपुरी, गेदौली, भड़ारी में मतदाताओं से गठबन्धन…

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजलाल खाबरी को :राजीव नारायण मिश्रा

उरई(जालौन)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव नारायण मिश्रा ने सूर्यजागरण को बताया कि अखिल भारतीय ब्राहम्ण…

रुद्रप्रयाग पुलिस ने पेश की मानवता की मिशाल, दुर्घटना में घायल टीचर को रक्तदान कर बचाई जानत्र

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)- जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से कोतवाली रुद्रप्रयाग मे सूचना प्राप्त हुई कि एक घायल…

You may have missed