Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

लालचन्द्र शर्मा फिर बने कांग्रेस के देहरादून महानगर अध्यक्ष,कुल 23 जिला व शहर कमेटी के अध्यक्ष घोषित

देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिँह द्वारा प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण…

नैनीताल में पकड़ा गया शराब का जखीरा, जिलाधिकारी विनोद सुमन ने मौका मुआयना कर पुरस्कार से नवाजा आबकारी टीम को

नैनीताल- जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने आबकारी विभाग द्वारा पकड़े गए शराब के जखीरे का…

पूर्व विधायक के आरोप पर डॉ देवेन्द्र भसीन ने किया पलटवार ,षड्यंत्र के आरोप को बताया बेबुनियाद

देहरादून । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं जिन्हें…

आमजन को सुरक्षित यात्रा हेतु शासन द्वारा नई बसो,अनुबन्धित बसो,इलैक्ट्रिक बसों से लेकर वोल्वो बसो के लिए दी गई मंजूरी

देहरादून- उत्तराखण्ड परिवहन निगम 300 नई बसें खरीदेगा। 200 बसें चलाने के लिए अनुबंधित करेगा। निगम…

सैतीश वर्ष की सराहनीय सेवा के बाद जिला सूचना कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए आनन्द रावत ,सहयोगियों ने दी भावभीनी विदाई

देहरादून। जिला सूचना कार्यालय देहरादून में कार्यरत तकनीकी सहायक श्री आनन्द सिंह रावत आज 60…

स्वच्छता रथ की रवानगी के साथ नैनीताल जनपद में प्रारम्भ हुआ स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण

नैनीताल- जिला पंचायत अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद, मण्डलायुक्त राजीव रौतेला व विधायक राम सिंह केड़ा द्वारा संयुक्त…

You may have missed