Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

डिफन्स कालोनी देहरादून के वर्तेश बने लेफ्टीनेन्ट ,परिवार की परम्परा को बढाया आगे

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को पासिंग आउट परेड में देहरादून स्थित डिफेंस…

नैनी झील के संरक्षण के लिए वर्षा जल को किया जाएगा डायवर्ट : मन्डलायुक्त

नैनीताल- नैनीझील जहां पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र है वहीं देवभूमि उत्तराखण्ड की आन,बान,शान के…

आपदा प्रबंधन की तैयारी की नैनीताल प्रशासन ने, 44 न्याय पंचायतों में तैनात किए अधिकारी

भीमताल/नैनीताल- आपदा के दौरान बेहतर प्रबन्धन के उददेश्य से जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने…

दून की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी द्वारा लक्खीबाग क्षेत्र में लम्बे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान…

सबका साथ सबका विकास की भावना से काम कर रही है मोदी सरकार : कोशियारी जी

हल्द्वानी- भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी के लाभार्थियों का सम्मान समारोह बुधवार को स्थनीय बैंकेट…

रामजीशरण शर्मा दून के नये एडीएम (प्रशासन), 13 पी0सी0एस0 अधिकारियों के हुए तबादले

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने 13 पी0सी0एस0 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है जिनमें पौड़ी, नैनीताल के…

उत्तराखंड को शूटिंग डैस्टिनेशन बनाने की दिशा में ठोस पहल ,ऐफ टी आई पुणे के साथ संयुक्त कार्यशाला आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखण्ड की जल्द ही फिल्म…

बुन्देलखण्ड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी, उरई की सुकृति ने मुम्बई में लहराया परचम

मुम्बई/उरई। बुन्देलखण्ड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुन्देलखण्ड की बेटियां देश के भिन्न-भिन्न…

You may have missed