Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

BJP विधायक पर बलात्कार का आरोप, पीड़ित युवती के जेल में बंद पिता की मौत

उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास…

परिवहन, पुलिस के शोषण से बचाने हेतु देवभूमि टूर एण्ड ट्रेवल्स महासंघ गठित, अनिल गुप्ता चुने गये अध्यक्ष

देहरादून। ट्रेवल्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आये दिन परिवहन, पुलिस आदि के शोषण…

NCERT की पुस्तको की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं…

नेपाल की कृषि के आधुनिकीकरण हेतु पंतनगर विश्वविद्यालय से प्रधानमंत्री ने मांगा सहयोग

-विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से नवाजे जाने पर अभिभूत नजर आए के.पी. शर्मा ओली…

कोतवाल के विवेचना गृहण करते ही चंदुर्रा काण्ड में दिखी मुस्तैदी, तीसरे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

(गिरजाशंकर अग्रवाल द्वारा) कोंच/जालौन। जनपद मुख्यालय से लेकर प्रदेश की राजधानी तक सियासी पारा चढ़ाने…

You may have missed