Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

संघ के प्रांत कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में श्रद्धांजलि सभा

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत…

अटल जी के निधन के शोक मे तीज महोत्सव का कायक्रम निरस्त किया उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा ने

देहरादून- पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के देहावसान से हुए शोक के कारण…

अभ्युदय वात्सल्यम की सराहनीय पहल,स्वाधीनता दिवस पर आयोजित किया रक्त दान शिविर

देहरादून /कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विगत कुछ दिन पूर्व कश्मीर हमले में शहिद हुए…

अटल जी का निधन, कल बन्द रहेंगे सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थान

नई दिल्ली/देहरादून – मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी…

देहरादून के लोहारका गांव में पहाड़ी दरकने से बनी कृत्रिम झील,प्रशासन राहत व बचाव मे जुटा

देहरादून –  सुदुरवर्ती क्षेत्र लौहारका में विगत दिवस पहाड़ी दरकने से क्षेत्रवासियों की 15 बीघ…

संघ कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,विभाग कार्यवाह अनिल नन्दा जी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तिलक रोड स्थित प्रांत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम…

मीडिया सेंटर हल्द्वानी में हुई सराहनीय पहल,पत्रकारों संग हुआ सामूहिक ध्वजारोहण

हल्द्वानी – देश का 72वां स्वाधीनता दिवस मीडिया सेन्टर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।…

उत्तराखंड देवभूमि के साथ साथ वीर भूमि है : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के…

You may have missed