बुन्देलखण्डीयो की गौरव हैं श्रीमती पुष्प लता अग्रवाल: एम.के तिवारी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल के बारे में नारी तू नारायणी पढ़ कर बहुत अच्छा लगा,बास्तब में बह इस सम्मान के योग्य है।बह 1984 में लखनऊ आकर बसी थी मैं तभी से उनसे परिचित हूँ।उनका शिक्षा के प्रति लगाव, इक्षाशक्ति,व्यवहार एवँ असीम मेहनत ने उन्हें आज लखनऊ में शिक्षण संस्थाओं में अग्रणी पंक्ति में ला दिया है।उनकी उच्चकोटि की कई शिक्षा संस्थान लखनऊ में कार्यरत है।इन्हें उच्च स्तर पर कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। यह कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी है। 1987 मेंश्री आर.बी.अग्रवाल एवँ श्री एम.पी.वैश्य,श्री मती पुष्पलता अग्रवाल एवँ मैं एम.के.तिवारी ने बुंदेलखंड के लोगो के लिये एक संगठन लखनऊ में बनाने का विचार किया था जिसमे बुंदेलखंड के कई लोगो का सहयोग मिला जिसके फलस्वरूप बुन्देल खण्ड सांस्कृतिक एवँ सामाजिक सहयोग परिषद का गठन किया गया,जिसमे श्री आर.बी.अग्रवाल अध्यक्ष, श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल, श्री वनारसी प्रसाद,श्री के.पी.स्वर्णकार एवँ मैं एम.के.तिवारी उपाध्यक्ष एवँ श्री एम.पी.वैश्य महासचिब एवँ अन्य पदाधिकारी चुने गये।इसका रजिस्ट्रेशन कराकर यह मान्यता प्राप्त परिषद बन गयी,जो आजतक कार्यरत है। इसमे सभी सक्रिय सदस्यों का बहुत योगदान रहा।कुछ दिवंगत हो गये जिनको श्रद्धाजंलि सहित नमन है।कुछ लखनऊ के बाहर है एवँ कुछ लखनऊ में है,सभी मेरी स्मृति में है मैं किसी का नाम न देने के कारण क्षमा चाहता हूँ लेकिन सभी के योगदान की सराहना करता हूँ एवँ सभी को प्रणाम करता हूँ।इस समय इस संस्था के अध्यक्ष श्री एस. के.गौड़ एवँ श्री देवकीनंदन `शान्त’ महासचिव है।इस संस्था द्वारा बहुत ही उच्चकोटि के सांस्कृतिक, सामाजिक एवँ अन्य कार्यक्रम निरन्तर कराये जा रहे है।लखनऊ से बाहर उरई में औधोगिक गोष्ठी का आयोजन किया जा चुका है।इसमे राज्यपाल, सरकार के मंन्त्री,उच्च अधिकारियों,सूचना आयुक्त को मुख्य अतिथि बनाया गया है।आशा करता हूँ कि भविष्य में और भी उच्चकोटि के कार्यक्रम कराये जायेगे। श्रीमती पुष्पलता जी अग्रवाल बुन्देल खण्ड, लखनऊ एवँ शिक्षा जगत की शान है।हम सभी लोग उनके साथ से अपने को गौरान्वित महसूस करते है। मैं उनको बहुत,बहुत बधाई एवँ शुभकामनाएं देता हूँ एवँ आशा रखता हूँ कि बह अपने इस अभियान को बहुत आगे तक ले जायेगी एवँ नारी सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश,समाज की इसी तरह सेवा करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।