अटल आयुष्मान योजना का लाभ सभी पात्रों तक पहुचाने मे जुटा नैनीताल प्रशासन, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हल्द्वानी/नैनीताल–स्वस्थ एवं शक्तिशाली देश का निर्माण नागरिकों के स्वस्थ रहने पर ही संभव है। स्वस्थ देश के निर्माण में सभी सरकारी, गैर सरकारी अस्पतालों के साथ ही कोमन सर्विस सेन्टर भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए आयुष्मान भारत तथा अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का लाभ सभी पात्रों तक पहुॅचाने में पूरा सहयोग करना सुनिश्चत करें। यह बात जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार सुमन ने योजनाओं का लाभ जनता तक पहुॅचाने हेतु सीएससी व प्रावेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ राजकीय मेडिकल काॅलेज के व्याख्यान हाॅल आयोजित बैठक में कही।
श्री सुमन ने बताया कि योजना के माध्यम से आईपीडी में 1350 बीमारियों तथा ओपीडी में 105 प्रकार की चिन्हित बीमारियों में 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की महत्वाकाॅक्षी योजना है और इस योजना से गरीबो एवं आम आदमी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व स्वास्थ्य व शिक्षा महकमें आपसी तालमेल से सभी पात्र व्यक्तियों के स्वास्थ्य कार्ड बनवाने में सहायेाग प्रदान करें।
श्री सुमन ने जनहित में जनपद के सभी काॅमन सर्विस सेन्टर संचालकों को दो दिन के भीतर आयुष्मान भारत एवं अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत अनिवार्य रूपे आईडी प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत आडी प्राप्त न करने वाले तथा पात्रों के कार्ड न बनाने वाले काॅमन सर्विस सेन्टरों की अन्य सरकारी कार्यों के लिए आवंटिन आईडी को लोक कर दिया जायेगा। वर्तमान में जनपद में संचालित 519 काॅमन सर्विस सेन्टरों मे से 116 काॅमन सर्विस सेन्टरों द्वारा योजना के अन्तर्गत कार्ड बनाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि काॅमन सर्विस सेन्टरों द्वारा कार्ड बनाने हेतु 30 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि सरकारी संस्थाओं द्वारा निःशुल्क कार्ड बनाये जायेंगे।
श्री सुमन ने जनता में फैल रही अफवाह कि योजना के अन्तर्गत 15 जनवरी तक ही कार्ड बनाये जायेंगे का खण्डन करते हुए कहा कि जब तक प्रत्येक पात्र व्यक्ति का कार्ड नहीं बन जाता तब तक योजना कार्ड बनते रहेंगे। उन्होंने जनपद वासियों के स्वस्थ व निरोग रहने की कामना करते हुए कहा कि व्यक्ति को बीमारी बताकर या सचेत करके नहीं आती हैं, इसलिए सभी व्यक्ति अपने-अपने कार्ड प्राथमिकता से बनवालें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगभग दस लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने हैं जोकि एक महान लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनपद में शतप्रतिशत पात्र लोगों के कार्ड बनाये जाने में राजस्व तथा विकास महकमें के अधिकारी भी सहयोग करेंगे। इस कार्य के लिए जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों तथा मुख्य विकास अधिकारी को विशेष दायित्व सौंपा गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारती राणा ने बताया कि सामाजिक, आर्थिक व जातीय सर्वे के आधार पर जनपद में आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 202848 पात्र व्यक्ति चिन्हित हैं तथा अटल आयुष्मान योजना में जनपद के 751757 व्यक्ति योजना के पात्र हैं। इस प्रकार जनपद के 954605 व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में 15406 कार्ड बन चुके हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, अपर जिलाधिकारी हरबीर सिंह, बीएल फिरमाल, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज डाॅ.चन्द्र प्रकाश भेंसोड़ा, सुशीला तिवारी के डाॅ.अरूण कुमार जोशी, डाॅ.जेएस खुराना, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी एपी वाजपेयी, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम के अलावा जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी तथा विभिन्न प्रायवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।